संपादकीय नीति
खबर, विश्लेषण, राय और विज्ञापन को स्पष्ट रूप से अलग रखा जाएगा। आरोप को प्रमाणित तथ्य और किसी बयान को अंतिम निष्कर्ष के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए।
महत्वपूर्ण दावों के साथ मूल स्रोत और उनकी सीमाएँ स्पष्ट हों। दस्तावेज़ न मिलने पर उसका दावा न किया जाए। स्रोत की सुरक्षा और निजी जानकारी की रक्षा का ध्यान रखा जाए।
English संस्करण में नाम, तारीख, संख्या और अर्थ की समीक्षा आवश्यक है। हिंदी में अर्थपूर्ण बदलाव होने पर English की समीक्षा दोबारा होगी।
AI-निर्मित चित्रों को सांकेतिक चित्र के रूप में बताया जाएगा। उन्हें वास्तविक घटना का फोटो नहीं कहा जाएगा।
[email protected]